यह ब्लॉग खोजें

मंगलवार, 9 जुलाई 2013

महिलाओं की इन बड़ी प्रॉब्लम्स के लिए ये हैं छोटा सा आयुर्वेदिक नुस्खा*


*महिलाओं की इन बड़ी प्रॉब्लम्स के  लिए ये हैं छोटा सा  आयुर्वेदिक नुस्खा*
मासिक धर्म की अनियमितता,  कमजोरी दुबलापन,  सिरदर्द, कमरदर्द आदि।
सभी बीमारियां ऐसी हैं जिनके कारण  महिलाएं शरीर को  स्वस्थ और सुडौल नहीं रहने देती हैं। इसलिए आज मेँ  आपको बताने जा रहा हूँ एक ऐसा  आयुर्वेदिक नुस्खा जो  महिलाओं की हर तरह की कमजोरी  को दूर करता है।

>नुस्खा-
स्वर्ण भस्म  या वर्क 10 ग्राम,
मोती पिष्टी 20  ग्राम,
शुद्ध हिंगुल  30 ग्राम,
सफेद  मिर्च 40 ग्राम,
शुद्ध खर्पर 80 ग्राम।
गाय के दूध का  मक्खन 25 ग्राम
थोड़ा सा नींबू का रस पहले स्वर्ण  भस्म या वर्क और हिंगुल को मिला  कर एक जान कर लें।
फिर शेष द्रव्य मिलाकर मक्खन के  साथ घुटाई करें। फिर  नींबु का रस कपड़े की चार तह करके
छान लें और इसमें मिश्रण मिलाकर  चिकनापन दूर होने  तक घुटाई करनी  चाहिए। आठ-दस दिन तक
घुटाई करनी होगी। फिर उसकी एक-एक  रत्ती की गोलियां बना  लेँ।

>सेवन की विधि- 1 या 2 गोली सुबह  शाम एक चम्मच  च्यवनप्राश के साथ सेवन करें। इस दवाई का सेवन करने से महिलाओं को प्रदर  रोग, शारीरिक  क्षीणता, और कमजोरी आदि से मुक्ति मिलती है  और शरीर स्वस्थ और सुडौल बनता है।  यह दवाई ''स्वर्ण  मालिनी'' वसंत के नाम से बाजार में  भी मिलती है। इसके  सेवन से शरीर बलशाली होता है।
शरीर के सभी अंगों को ताकत मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya