यह ब्लॉग खोजें

शनिवार, 11 मार्च 2017

आज का पंचांग

.        ।। 🕉 ।।
      🚩 *सुप्रभातम्* 🚩
««««« *आज का पंचांग* »»»»»
कलियुगाब्द......................5118
विक्रम संवत्....................2073
शक संवत्.......................1938
रवि..........................उत्तरायण
मास............................फाल्गुन
पक्ष ..............................शुक्ल
तिथी............................चतुर्दशी
रात्रि 08.23 पर्यंत पश्चात पूर्णिमा
तिथि स्वामी......................कलि
नित्यदेवी..................भगमालिनी
सूर्योदय................06.39.27 पर
सूर्यास्त................06.34.37 पर
नक्षत्र...............................मघा
संध्या 05.07 पर्यंत पश्चात पूर्वाफाल्गुनी
योग................................धृति
रात्रि 03.55 पर्यंत पश्चात शूल
करण.............................गरज
दुसरे दिन प्रातः 08.33 पर्यंत पश्चात वणिज
ऋतु...............................बसंत
दिन............................शनिवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
11 मार्च सन 2017 ईस्वी ।

शुभ अंक...............2
🔯 शुभ रंग..........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
प्रात: 09.39 से 11.07 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पूर्वदिशा- यदि आवश्यक हो तो उड़द का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.10 से 09.39 तक शुभ
दोप. 12.36 से 02.04 तक चंचल
दोप. 02.04 से 03.33 तक लाभ
दोप. 03.33 से 05.01 तक अमृत
सायं 06.30 से 08.01 तक लाभ
रात्रि 09.33 से 11.04 तक शुभ।

💮 *आज का मंत्र* :-
|| ॐ अतिरुद्राय नमः ||

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - चतुर्थ अध्याय :-* 
आत्मैवेदं जगत्सर्वं
ज्ञातं येन महात्मना।
यदृच्छया वर्तमानं
तं निषेद्धुं क्षमेत कः॥४- ४॥
अर्थात:-
जिस महापुरुष ने स्वयं को ही इस समस्त जगत के रूप में जान लिया है, उसके स्वेच्छा से वर्तमान में रहने को रोकने की सामर्थ्य किसमें है॥४॥

🍃 *आरोग्यं* :-
चमत्कारी मेंहदी*
बालों को झड़ने से रोकने के लिए और मजबूत बनाने के लिए
बालों को भरपूर पोषण मिलना चाहिए। इसके लिए
मेहंदी बहुत फायदेमंद होती है। इसके
लिए एक कप सरसों के तेल को 4 चम्मच मेंहदी के
पत्तों के साथ उबाल लें। इस तेल को एक बोतल में डालकर रख लें
और रोज इस तेल को इस्तेमाल अपने बालों में करें। यह गंजेपन से
बचने के लिए बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है।

⚜ *आज का राशिफल* :-

*राशि फलादेश मेष* :-
हानि-दुर्घटना से बचें, व्यय बढ़ेगा। मन को क्लेश होगा। मान-सम्मान को ठेस पहुंचेगी। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा।
  
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
अचानक लाभ के योग बनेंगे। पराक्रम वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। निवेश लाभकारी होगा। नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी।
                               
*राशि फलादेश मिथुन* :-
शुभ समाचार मिलेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष की चिंता होगी। विवेक से किए गए कार्य सफलता व लाभ देंगे। ऋण लेना पड़ सकता है।
              
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
लाभदायक दिन है। माता की चिंता होगी। शत्रु कष्ट देंगे। जोखिमभरे कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। मनोबल बढ़ने से तनाव कम होगा।
                 
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
व्यय बढ़ेगा। मानसिक क्लेश होगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। हानि-दुर्घटना से बचें। अस्वस्थता रहेगी। यात्रा आज नहीं करें।
                       
🏻 *राशि फलादेश कन्या* :-
नेत्र रोग उभर सकता है। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा लाभकारी रहेगी। आवश्यक वस्तु समय पर न मिलेगी।
                   
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
हानि-दुर्घटना से बचें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नई योजना के क्रियान्वयन का समय है, लाभ उठाएं। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेगा।
                  
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
पुराना रोग उभर सकता है। धर्म-कर्म-तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय कार्यों में सहयोग मिलेगा। परिवार के कार्यों को प्राथमिकता दें।
                            
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
हानि-दुर्घटना से बचें, विवाद से मनोमालिन्य रहेगा। व्यापार-व्यवसाय, नौकरी लाभकारी रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। अधिकारी विशेष सहयोग नहीं करेंगे।
   
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
गृहस्थ सुख मिलेगा। राज्य से प्रताड़ित हो सकते हैं। राजकीय कार्यों में गति आएगी। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा।
                    
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
यात्रा में हानि हो सकती है। संपत्ति के कार्य पूर्ण तथा लाभ देंगे। व्यापार निवेश लाभकारी रहेंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। दांपत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी।
              
*राशि फलादेश मीन* :-
विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। पार्टी-दावत का आनंद मिलेगा। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेंगे। शत्रु शांत रहेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे।
        
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो |

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya