यह ब्लॉग खोजें

रविवार, 12 मार्च 2017

आज का पंचांग व राशिफल

.       ।। 🕉 ।।
🚩   *सुप्रभातम्* 🚩
««« *आज का पंचांग* »»»
कलियुगाब्द..............5118
विक्रम संवत्.............2073
शक संवत्................1938
मास.....................फाल्गुन
पक्ष ..........................शुक्ल
तिथी.....................पूर्णिमा
रात्रि 08.23 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
तिथि स्वामी.............विश्वदेव
नित्यदेवी...............कामेश्वरी
रवि.....................उत्तरायण
सूर्योदय.........06.38.59 पर
सूर्यास्त.........06.35.19 पर
नक्षत्र...............पूर्वाफाल्गुनी
संध्या 05.41 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग...........................शूल
रात्रि 02.53 पर्यंत पश्चात गंड
करण........................विष्टि
दुसरे दिन प्रातः 08.20 पर्यन्त पश्चात बव
ऋतु.........................बसंत
दिन.......................रविवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार* :-
12 मार्च सन 2017 ईस्वी ।

☸ शुभ अंक............3
🔯 शुभ रंग...........लाल

👁‍🗨 *राहुकाल* :-
संध्या 05.02 से 06.31 तक ।

🚦 *दिशाशूल* :-
पश्चिमदिशा - यदि आवश्यक हो तो दलिया, घी या पान का सेवनकर यात्रा प्रारंभ करें।

✡ *चौघडिया* :-
प्रात: 08.10 से 09.39 तक चंचल
प्रात: 09.39 से 11.07 तक लाभ
प्रात: 11.07 से 12.36 तक अमृत
दोप. 02.05 से 03.33 तक शुभ
सायं 05.02 से 06.31 तक शुभ
रात्रि 08.02 से 09.33 तक अमृत
रात्रि 09.33 से 11.04 तक चंचल ।

🎶 *आज का मंत्रः*
।। ॐ शिरसे नम: ।।

 *संस्कृत सुभाषितानि* :-
*अष्टावक्र गीता - चतुर्थ अध्याय :-* 
आब्रह्मस्तंबपर्यन्ते
भूतग्रामे चतुर्विधे।
विज्ञस्यैव हि सामर्थ्य-
मिच्छानिच्छाविवर्जने॥४- ५॥
अर्थात :
ब्रह्मा से तृण तक, चारों प्रकार के प्राणियों में केवल आत्मज्ञानी ही इच्छा और अनिच्छा का परित्याग करने में समर्थ है॥५॥

🍃 *आरोग्यं* :-
*बरगद वृक्ष के अनुभूत औषधीय प्रयोग :-*

• तीन महीने तक अगर बरगद के दूध (लेटेक्स) की दो बूंद बताशे में डालकर खाई जाए तो पौरुष शक्ति बढ़ती है।

• बरगद की जड़ों में एंटीऑक्सीडेंट सबसे ज्यादा पाए जाते हैं। इसके इसी गुण के कारण वृद्धावस्था की ओर ले जाने वाले कारकों को दूर भगाया जा सकता है।

• ताजी जड़ों के सिरों को काटकर पानी में कुचला जाए और रस को चेहरे पर लेपित किया जाए तो चेहरे से झुर्रियां दूर हो जाती हैं।

• स्त्रियोँ मे ढीले स्तनो के लिए बरगद की जटाओं के बारीक रेशों को पीसकर लेप बनाया जाए और रोज सोते समय स्तनों पर मालिश करने से कुछ हफ्तों में स्तनों का ढीलापन दूर हो जाता है।

• लगभग 10 ग्राम बरगद की छाल, कत्था और 2 ग्राम काली मिर्च को बारीक पीसकर पाउडर बनाया जाए और मंजन किया जाए तो दांतों का हिलना, सडऩ, बदबू आदि दूर होकर दांत साफ और सफ़ेद होते हैं।प्रति दिन कम से कम दो बार इस चूर्ण से मंजन करना चाहिए।

⚜ *आज का राशिफल* :-

🐏 *राशि फलादेश मेष* :-
व्यय बढ़ने से कर्ज लेना पड़ सकता है। प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। व्यापार धीमा चलेगा, जोखिम से दूर रहें। मितव्ययिता को ध्यान में रखें।
                           
🐂 *राशि फलादेश वृष* :-
पराक्रम से लाभ बढ़ेगा। श‍त्रु परास्त होंगे। निवेश से लाभ होगा। नौकरी-इंटरव्यू में मनमाफिक लाभ मिलेगा। यात्रा लाभ देगी। आलस्य से बचकर रहें।
                   
👫 *राशि फलादेश मिथुन* :-
संतान पक्ष की चिंता होगी। पराक्रम से लाभ होगा। शुभ ‍समाचार मिलेगा। व्यापार-निवेश लाभकारी रहेंगे। सुकर्मों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे।
                             
🦀 *राशि फलादेश कर्क* :-
मातृपक्ष की चिंता होगी। शत्रु कष्ट देंगे। जोखिमभरे कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेंगे। अर्थ संबंधी कार्यों में सफलता से हर्ष होगा।
                           
🦁 *राशि फलादेश सिंह* :-
सुखद भविष्य का स्वप्न साकार होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभ देंगे। जोखिमभरे कार्य सावधानी से करें। शरीर अस्वस्थ रहेगा। शत्रु शांत रहेंगे।
       
👩🏻  *राशि फलादेश कन्या* :-
नेत्र रोग से परेशानी होगी। रुका हुआ धन वापस आएगा। यात्रा से लाभ होगा। कीमती वस्तु चोरी या गुम हो सकती है। विचारों से सकारात्मकता बढ़ेगी।
                          
⚖ *राशि फलादेश तुला* :-
मान-सम्मान बढ़ेगा। नई योजनाएं लाभकारी होंगी। व्यापार निवेश से लाभ होगा। जोखिमभरे कार्य न करें। शत्रु शांत रहेंगे। दुस्साहस न करें।
                   
🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक* :-
पुराना रोग कष्ट देगा। धार्मिक यात्रा पर व्यय होगा। राजकीय कार्य पूर्ण होंगे। शत्रु शांत रहेंगे। निवेश लाभ होगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।
                              
🏹 *राशि फलादेश धनु* :-
जोखिमभरे कार्य न करें। विवाद से बचें। व्यापार ठीक चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। अच्छे लोगों से भेंट होगी जो हितचिंतक रहेंगे।
                      
🐊 *राशि फलादेश मकर* :-
जीवनसाथी से प्रसन्नता मिलेगी। राज्य का सहयोग मिलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। व्यापार ठीक चलेगा। हानि से बचें। योजनाएं फलीभूत होंगी।
                    
🏺 *राशि फलादेश कुंभ* :-
यात्रा में हानि-दुर्घटना संभव है। संपत्ति के कार्य लाभकारी रहेंगे। व्यापार निवेश से लाभ होगा। शत्रु सक्रिय रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।
             
🐳 *राशि फलादेश मीन* :-
बुद्धि से कार्य लाभ देंगे। पिकनिक-पार्टी का आनंद मिलेगा। व्यापार निवेश, नौकरी से लाभ होगा। शत्रु शांत रहेंगे। परिवार की मदद मिलेगी।
                   
☯ आज का दिन सभी के लिए मंगलमय हो ।

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी करें

टिप्पणी: केवल इस ब्लॉग का सदस्य टिप्पणी भेज सकता है.

function disabled

Old Post from Sanwariya